पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ऋतु खंडूड़ी होंगी विधानसभा अध्यक्ष, कोटद्वार से हैं विधायक

Spread the love

देहरादून। कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण विधानसभा अध्यक्ष होंगी। बता दें कि ऋतु खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री हैं। वह राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी। ऋतु खंडूड़ी ने इसके लिए संगठन का आभार जताया। जल्द विधानसभा अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। भाजपा के 70 सदस्यीय सदन में 47 सदस्य हैं।
इस बार चुनाव में कोटद्वार विधानसभा सीट सेात खंडूड़ी जीत हासिल कर पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी को जीत को तोहफा दिया है। बता दें कि वर्ष 2012 में इस विधानसभा सीट से भुवन चंद्र खंडूड़ी को हार गए थे। उन्हें 6746 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को 31593 मत मिले थे। करीब दस साल बाद भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी ऋतु को इसी सीट पर जीत मिली। उन्हें 31455 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को 27969 मत मिले।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *