भाषण प्रतियोगिता में ऋतु कुकरेती रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ऋतु कुकरेती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता जिसका शीर्षक विश्व सामाजिक न्याय दिवस सामाजिक परिवर्तन का सूत्रधार था। कार्यक्रम संचालन डॉ. पूनम गैरोला के द्वारा किया गया। उन्होंने न्याय का अर्थ और 2030 की थीम ‘वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना और बाधाओं पर काबू’ पाने सहित अन्य विषयों के बारे में अवगत करवाया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पवार ने कहा इसका मुख्य उद्देश व्यक्ति विशेष में बिना किसी भेदभाव और असमानता के समान अधिकार देना है। साथ ही लोगों को सामाजिक न्याय और समानता के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। निर्णायक मंडल में से समाज शास्त्र विषय की प्राध्यापिका डॉ कविता रानी ने समाज में असमानता के प्रति जागरुक होकर समानता की बात कही, वहीं इतिहास विभग के प्राध्यापक डॉ.जूनिश कुमार ने सामाजिक न्याय के अवसरों को उजागर करने पर जोर दिया। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. संत कुमार ने सामाजिक अन्याय के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने का प्रयास करने की बात कही। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि किस प्रकार से सामाजिक न्याय द्वारा वर्ग, धर्म, लिंग, संस्कृति भेदभाव से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाता है। प्रतियोगिता में विभाग के 45 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे से ऋतु कुकरेती बी.ए.प्रथम सेम ने प्रथम, तनु शाह बी.द्वितीय वर्ष ने द्वितीय व सानिया बी.ए.प्रथम सेम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *