ऋतु सिंह ने पेश की चुनाव के लिए दावेदारी

Spread the love

कांग्रेस की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता है डा. ऋतु सिंह
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। कांग्रेस पार्टी से सुंदर लाल मुयाल के बाद अब डा.ऋतु सिंह ने कांग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी पेश की है। डा.ऋतु सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को लेकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
शनिवार को पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा.ऋतु सिंह ने कहा कि वह पौड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से दावेदारी कर रही हैं। कहा कि पार्टी को महिला प्रत्याशी पर भरोसा रखना चाहिए और इस बार महिला को पौड़ी विधानसभा से प्रत्याशी बनाना चाहिए। कहा कि वे लगातार क्षेत्रों में जाकर भ्रमण कर जनसंपर्क कर लोगों की जनसमस्याएं सुन रहे है। कहा कि सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इससे पूर्व सुंदर लाल मुयाल ने पौड़ी विधानसभा सीट पर दावेदारी प्रस्तुत करते हुए कहा था कि उन्होंने 2012 में भी दावेदारी की थी हालांकि तब टिकट नहीं मिल पाया था। पिछले दस सालों से वह पीसीसी के सदस्य रहे और पार्टी में चमोली जनपद के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली है। कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है और आज विकल्प खोज रही है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी, विरेंद्र रावत, रेखा भंडारी, युद्धवीर सिंह रावत, गणेश थपलियाल, अशोक बिष्ट, उपेंद्र रावत, शशिकांत चमोली, कुलदीप कुमार, सारिका बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *