उत्तराखंड के विकास और जनता के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी : ऋतु

Spread the love

विस अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का जसपुर में किया भव्य स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि :
देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र के दौर पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन जसपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य व जोरदार स्वागत किया। विस अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि वे उत्तराखंड के विकास और जनता के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी।
जसपुर पहुंचने पर ऋतु खण्डूडी ने स्थानीय आदर्श किसान इण्टर कॉलेज विद्या नगर बहेरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िनेगी जसपुर में हरेला के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर ऋतु खण्डडी ने जसपुर गढ़िनेगी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वहां के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया। ऋतु खण्डूडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सुरेश लहिया, विजय मक्कड़, गुरुताज, रवि साहनी, नरेश लोहिया, हरीश, संजय खन्ना आकांक्ष,इन्दर कुमार मोहन, राजकुमार चावला, रुपेश बॉटला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *