भाषण प्रतियोगिता में ऋतु ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स व रेंजर्स के तत्वाधान में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ऋतु कुकरेती एवं निबन्ध प्रतियोगिता में शुभम चंद्र भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर मुरलीधर कुशवाहा एवं रोवर्स, रेंजर्स प्रभारियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य प्रोफेसर मुरलीधर कुशवाहा ने कहा कि हमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना से प्रेरणा लेकर पर्यावरण को भी स्वच्छ रखना होगा। इस अवसर पर आयोजित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में ऋतु कुकरेती प्रथम, नैंसी रावत द्वितीय, अदीप राज तृतीय स्थान पर रहे। तान्या रावत, शिखा भारद्वाज और पूर्णिमा नेगी को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉक्टर अरुणिमा मिश्रा, डॉक्टर सुरभि मिश्रा एवम डॉक्टर हीरा सिंह ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इतिहास विभाग की विभागीय परिषद के तत्वावधान में उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों का ऐतिहासिक महत्व’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शुभम चंद्र भारद्वाज, द्वितीय स्थान पर तानिया रावत, तृतीय स्थान पर मुस्कान, ऋतू कुकरेती रहे। सांत्वना पुरस्कार के रूप में सिमरन, करिश्मा नेगी, अंजना केष्टवाल का चयन किया गया। निर्णायक मण्डल में डॉ0 सोमेश ढौंडियाल, डॉ0 हीरा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व विभाग प्रभारी डॉ0 प्रवीन जोशी ने समस्त प्रतियोगियों को अनुशासन, विषय का गहराई से अध्ययन, भावी परीक्षाएं, लेखन शैली आदि पर चिंतन करके जीवन में सफल होने के गुर बताए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार, विभाग के प्राध्यापक डॉ0 जुनीश कुमार, डॉ0 धनेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *