क्रॉस कंटी दौड़ में रितुल, विजय, आरूषी, दिया ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा क्रास कंट्री दौड, कबड्डी, बैडमिंटन व हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
खेल विभाग चमोली द्वारा गुरुवार को स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक बालक एवं बालिकाओं की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। अंडर-17 बालकों की 03 किमी. दौड़ में 113 बालकों ने भाग लिया। जिसमें रितुल ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, तनिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक ओपन वर्ग की 05 किमी. दौड़ में 55 बालकों ने भाग लिया, जिसमें विजय सिंह ने प्रथम, दिगम्बर ने द्वितीय, चन्दन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की 03 किमी. दौड़ में 74 बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें आरूषी नेगी ने प्रथम, बेबी ने द्वितीय, हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका ओपन वर्ग की 05 किमी. दौड़ में 48 बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें दिया प्रथम, सावित्री द्वितीय तथा ऊषा तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। गुरुवार को प्रथम सेमीफाइनल जीआईसी गोपेश्वर की ए टीम व टाईगर वॉरीयर, द्वितीय सेमीफाइनल गोपीनाथ क्लब गोपेश्वर व यूपीएस गोपेश्वर के मध्य खेला गया। इसके अतिरिक्त बालक सीनियर वर्ग की कबड्डी, बैडमिंटन (पुरूष एकल एवं युगल वर्ग) महिला वर्ग (एकल वर्ग), पुरूष वर्ग (40 वर्ष से अधिक) के लिए नीबू चम्मच दौड एवं महिला वर्ग (20से 40 वर्ष तक) के लिए रस्सी कूद एवं पुरूष वर्ग की बोरा दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदर्श पंत बीओ दशोली, वरिष्ठ खिलाड़ी हेम पुजारी, खेल विभाग से जयवीर्र ंसह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *