रिया ने आईआईटी जैम में हासिल की 587वीं रैंक

Spread the love

रुद्रप्रयाग : सतेराखाल क्षेत्र के स्यूपुरी गांव की बेटी रिया बत्र्वाल ने आईआईटी जैम 2026 परीक्षा में 587वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया के पिता चंद्रमोहन सिंह बत्र्वाल ने रिया की सफलता को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि रिया ने दून विश्वविद्यालय देहरादून से रसायन विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की। इससे पहले गोपेश्वर के पीस पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करते हुए हाईस्कूल में 90.2 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *