रिया व सृष्टि का नार्थ जोन रग्बी प्रतियोगिता में हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हेरिटेज एकेडमी की छात्रा रिया व सृष्टि का चयन नार्थ जोन रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पूर्व में एकेडमी के छात्र विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर एकेडमी व क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।
कोच साहिल नेगी ने बताया कि एक फरवरी को रूड़की में अस्मिता नार्थ जोन रग्बी ट्रायल हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हेरिटेज एकेडमी की दस छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एकेडमी की रिया कटारिया का अंडर-15 और सृष्टि का अंडर-18 नार्थ जोन की टीम में चयन हुआ है। इससे पूर्व 16 से 21 जनवरी को ओडिश के भुवनेश्वर में भी सब जूनियर रग्बी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। पूर्व में भी एकेडमी के बच्चे कई प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *