अभिनय की दुनिया में हरिद्वार का नाम रोशन कर रही रिया

Spread the love

दर्जनों सीरियल में निभा चुकी हैं अलग-अलग भूमिकाएं
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की कई प्रतिभाएं देश दुनिया में हरिद्वार का नाम रोशन कर रही हैं। पिछले पांच वर्षो से विभिन्न टीवी सीरियल में अलग-अलग किरदार निभाने वाली कनखल की रिया आऱपटवा अभिनय के क्षेत्र में हरिद्वार का नाम रोशन कर रही हैं। रिया आऱ पटवा को कुमकुम भाग्य में पहला ब्रेक मिला। ये रिश्ता क्या कहलाता हैं, ये उन दिनों की बात है, ये है मोहब्बतें, वो अपन, देवांशी, बढ़ो बहू, तू सूरज मैं सांझ पियाजी, चंद्रकांता, सावधान इंडिया, साम दाम दंड भेद, दिल ढूंढता है, छोटी सास, कुंडली भाग्य, जीजी मां, उड़ान, दिल से दिल तक, क्या हाल मिस्टर पांचाल, अग्नि फेरा, बेपनाह, आपके आ जाने से, सावित्री देवी, फियर फाइल्स, मेरी बीवी हानिकारक है, सुपर सिस्टर, अलादीन, कयामत की रात, सिलसिला बदलते रिश्तो, मैं मायके नहीं जाऊंगी, मंगलम दंगलम, कलीरे, इश्क सुभान अल्लाह, तुझसे है राब्ता, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, नागिन, प्यार के पापड़, डायन, कसौटी जिंद्गी की 2, इंटरनेट वाला लव, मन मोहिनी, शादी के सियापे, तेनाली रामा, लेडीज स्पेशल, यह तेरी गलियां, दिव्य दृष्टि, गुड़िया हमारी सब पर भारी, कवच, दिल तो जिद्दी है, कसक, गर्ल्स हस्टल वेब सीरीज, नागिन सीजन-4, कार्तिक पूर्णिमा, शादी मुबारक, हमारी वाली गुड न्यूज, अल्ट बालाजी गंदी बात सीजन सिक्स, अपना टाइम भी आएग, डक्टर भीमराव अंबेडकर, छोटी सरदारनी आदि धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।
रिया की माता संतोष गोयल ने बताया कि स्थानीय भल्ला इण्टर कालेज व एसएमजेएन कालेज से पढ़ाई करने के बाद रिया की शादी मुंबई निवासी राजेश आऱपटवा से हो गयी। शादी के बाद रिया भी मुंबई चली गयी और सीरियलों में अभिनय करनी लगी। रिया पटवा का एक युटुब चौनल भी है। जिसमें वह फूड ब्लगर हैं और साथ ही साथ वह इंस्टाग्राम पर भी अपडेट है। इंस्टाग्राम पर वह खाने-पीने और योगा के बारे में जानकारी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *