रिया कुकरेती को मिला बेस्ट स्टूडेंट आफ इयर का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर स्थित राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षिक सत्र का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार व विशिष्ट अतिथि एमकेवीएन स्कूल के प्रबंध संचालक प्रकाश कोठारी रहे।कार्यक्रम का आरंभ वाल आफ हीरोज पर पुष्पांजलि के साथ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि प्रो. जानकी पंवार ने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. विजय अग्रवाल ने महाविद्यालय की आख्या प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों और समस्याओं को रखा। मौके पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया कुकरेती को सत्र 2021-22 का बेस्ट स्टूडेंट आफ इयर का सम्मान दिया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अनुराग शर्मा और आशीष धीमान ने बताया कि तीनों सत्रों के कुल 394 पुरस्कार और प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *