मोबाइल ऐप में फीड कर सकेंगे सड़क दुर्घटना का डाटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आरटीओ कार्यालय पौड़ी में सड़क दुर्घटना को रोकने व मौके पर ही डाटा फीड करने के लिए आईआरएडी मोबाइल ऐप के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें आईआरएडी डेटा बेस प्रोजेक्ट, हाईवे मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटना के संभावित कारणों को पहचानने की जानकारी दी गई।
डीआरएम नरेश मिश्र ने कहा कि आईआरएडी मोबाइल ऐप का प्रयोग करके दुर्घटना के सही आंकड़ों का आकलन किया जाता है। आईआरएडी मोबाइल ऐप में सड़क दुर्घटना का डाटा ऑनलाइन फीड किया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरटीओ अनिता चंद, एआरटीओ आनन्द वर्धन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *