सड़क दुर्घटना की जांच शुरू

Spread the love

गोपेश्वर। विकासखंड जोशीमठ के हेलंग-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर 18 नवंबर को हुई भीषण वाहन दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि पांच घायल हो गए थे। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने आदेश पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी मामले की जांच कर रही हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई साक्ष्य या जानकारी हो या दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह लिखित या मौखिक जानकारी एक सप्ताह के भीतर उनके कार्यालय जोशीमठ में आकर या डाक के माध्यम से दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *