बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं, नियमों का पालन जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यातायात पुलिस की ओर से बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पदमपुर के विद्यार्थियों को यातायात का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान पुलिस ने जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
आयोजित कार्यशाला में यातायात निरीक्षक शिव कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के संबंध में जानकारी दी। कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन ही सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। आमजन को वाहन चलाने से पूर्व नियमों के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लेनी चाहिए। दोपहिया वाहन चलाने के दौरान अवश्य हेल्मेट का उपयोग करें। वाहनों को अधिक रफ्तार पर न चलाएं। पुलिस ने कार्यशाला में मिलने वाली जानकारी को अभिभावकों को भी देने की अपील की। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, यातायात उपनिरीक्षक रामकरण सिंह, संतोष कुमार, कुणाल रावत, सतपाल, रोहित सैनी, अमनदीप, मनमोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *