नियमों के पालन से रूकेंगी सड़क दुर्घटनाएं

Spread the love

भाबर क्षेत्र में आयोजित की गई जागरूकता कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान टीम ने विद्यार्थियों को जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाया जा सकता है।
मंगलवार को भाबर क्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सम्भागीय परिवहन कार्यालय के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप सिंह रौथाण ने विद्यार्थियों को यातायात की जानकारी दी। कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण लागातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हमें वाहन चलाते समय सभी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। 18 वर्ष से कम आयु के बालकों को वाहन नहीं चलाना है। कहा कि हमें अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों की जानकारी देनी चाहिए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग व पुलिस कार्रवाई भी करती है। इस मौके पर कलालघाटी चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, अश्विनी कुमार, मयंक प्रकाश कोठारी, विपिन जदली, आरती कंडवाल, रेखा देवी, अनिल कुमार सैनी, नितिश कुमार, अमृता रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *