कण्वघाटी-मवाकोट से न्याय पंचायत लछमपुर के लिए मार्ग निर्माण कार्य शुरू

Spread the love

पिछले कई माह से मालन नदी पर मार्ग निर्माण की मांग उठा रहे थे वार्डवासी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वार्डवासियों की शिकायत के बाद कण्वघाटी-मवाकोट से न्याय पंचायत लछपुर को जोड़ने के लिए मालन नदी पर कच्चे मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्डवासियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत का स्वागत किया है।
वर्षों पूर्व कण्वघाटी-मवाकोट से न्याय पंचायत लछमपुर को जोड़ने के लिए मालन नदी पर कच्चा मार्ग बनाया गया था। लेकिन, वर्षा काल में यह मार्ग बह गया था। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने विभाग से मार्ग दोबारा निर्माण की अपील की थी। जिसके बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौक का निरीक्षण कर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। वार्डवासियों ने मार्ग निर्माण करवाने के लिए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, प्रमोद बहुखण्डी, शशिकांत जोशी, शांति थापा, पितृशरण जोशी, बीना जोशी, राजेंद्र पंत, कमल थापा, मदन मोहन सिंह रावत, सौरव रावत, दिनेश चंद्र गौड़, मनोज नेगी, अशोक गौड़, प्रणय डबराल, बृजमोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *