देहरादून-मसूरी रोड व सहारनपुर रोड पर मलबा आने से सड़क बाधित

Spread the love

देहरादून। पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात भारी बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगी के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इससे मार्ग अवरुद्घ हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से एक घंटे बाद सड़क से मलबा व पत्थरों को हटाकर मार्ग को सुचारू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के जेई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि 2रू00 बजे करीब बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया थे, जिससे मार्ग अवरुद्घ हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची विभाग की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से मलबा और पत्थरोँ को हटाकर मार्ग को सुचारू किया गया। मौके पर एक जेसीबी तैनात की गई है।
वहीं दूसरी ओर मोहंड में यूपी की सीमा में भूस्खलन से देहरादून-दिल्ली राजमार्ग बंद हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वाहनों को वाया हरिद्वार भेजा जा रहा है। आशारोड़ी चौकी प्रभारी राजेश असवाल ने बताया कि यूपी की मोहंड चौकी से करीब तीन किमी पहले रुक-रुक कर लैंडस्लाइड होती रही। छोटे वाहन ही निकल पा रहे थे। तीन जेसीबी मौके पर लगी तब जाकर सड़क खुलवाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *