स्वास्थ्य शिविर के साथ सड़क सुरक्षा माह शुरू

Spread the love

 

काशीपुर। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नवीन अनाज मंडी के सामने एआरटीओ चेकपोस्ट पर खालसा फाउंडेशन व परिवहन विभाग की संयुक्त पहल से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर एक निजी अस्पताल के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें 125 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी गईं। यहां नेत्र सर्जन ड़क कनिका अग्रवाल, जगमोहन सिंह बंटी, सतपाल सिंह, पलविंदर सिंह, तनवीर सिंह, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। एआरटीओ विमल पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग लंबे समय से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं की मदद से काशीपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम करने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को रेलवे स्कूल में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भी विभागीय स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरुक किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *