रामगढ़ बीडीसी में सड़क, पानी के मुद्दे छाए रहे

Spread the love

 

मुक्तेश्वर। रामगढ़ ब्लक की बीडीसी बैठक में बिजली, पानी सड़क के मुद्दे ही छाए रहे। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
मंगलवार को रामगढ़ ब्लक सभागार में ब्लक प्रमुख पुष्पा नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने गांवों को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से जुड़ी समस्याएं रखीं। ब्लक प्रमुख ने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, खंड विकास अधिकारी रमेश भट्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप ढैला, कनिष्ठ उप प्रमुख घनानंद, राजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गोपाल वर्मा, चंपा बिष्ट, दीपा, निर्मला जीना आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *