सड़क महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: बहादराबाद-सिडकुल फोरलेन स्थित डेंसो चौक पर स्कूटर सवार बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कूटर चला रही महिला की बेटी टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरी, जिससे वह बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
बुधवार दोपहर महिला शहनाज परवीन (68) वर्ष पत्नी एमजे खान निवासी शिवालिक नगर अपनी बेटी के साथ सिडकुल से होते हुए बहादराबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही उनका स्कूटर डेंसो चौक पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग महिला के ऊपर से ट्रक का पहिया चढ़ गया। स्कूटर सवार बेटी दूर जाकर गिरी। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि शहनाज परवीन की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। परिवार की ओर से शिकायत आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *