डोबरा-चांठी पुल से लगी सड़कों को चौड़ीकरण किया जाए

Spread the love

नई टिहरी। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव लोनिवि से मिलकर उन्हें जाख-डोबरा और डोबरा-लंबगांव मोटर मार्ग को लेकर पत्र सौंपकर अवगत कराया कि ख्यातिलब्ध डोबरा-चांठी पुल को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों पर्यटक व स्थानीय लोग यहां पर पहुंचते हैं। लेकिन पुल तक पहुंचने वाला जाख-डोबरा चांठी और डोबरा-चांठी से लंबगांव तक जाने वाला मोटर मार्ग बेहद संकरीला और सर्पिला है। जिसके कारण यहां पर दुर्घटना की संभावनाओं के साथ ही जाम की स्थिति बनती है। इन सड़क मार्गों पर कई दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। इसलिए इन सड़क मार्गों को व्यापक जनहित को देखते हुये चौड़ीकरण के साथ डामरीकरण किया जाय, ताकि यहां पर देश-विदेश से आने वाल पर्यटकों में पर्यटक स्थल डोबरा-चांठी पुल को लेकर सकारात्मक छवि बनकर जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *