सितारगंज में रातभर बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न

Spread the love

रुद्रपुर। सितारगंज में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक मूसलाधार बारिश हुई। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। जेल कैम्प रोड पर जलभराव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां सड़क के चौड़ीकरण कार्य से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराणा प्रताप चौक में जलभराव हुआ। हालांकि रविवार की सुबह बारिश बंद होने से पानी निकासी हो गई। इधर, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश कम होने से कैलाश, बैगुल नदियों का जलस्तर सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *