झमाझम बारिश से सड़कें लबालब, जलजमाव से आवागम में दिक्कत

Spread the love

ऋषिकेश(। ऋषिनगरी में शनिवार को एक घंटे की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। झमाझम बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। कई सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी फजीहतें झेलनी पड़ीं। नालियां चोक होने से बरसाती पानी सड़क पर बहता रहा। बारिश के बीच सड़कों पर उभरे गड्ढों में फंसने से कई जगहों पर लगे जाम में लोगों को जूझना पड़ा। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अचानक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तेज बारिश के बाद कभी रिमझिम, तो कभी झमाझम बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे लोगों की फजीहत हो गई। पुरानी सब्जी मंडी, हरिद्वार बाईपास, तिलक रोड, दून मार्ग, रेलवे रोड और यात्रा बस अड्डा मार्ग पर जलभराव की वजह से पैदल चलने वालों की मुसीबतें झेलनी पड़ीं। सर्वाधिक परेशानी पुरानी सब्जी मंडी एवं हरिद्वार मार्ग पर पुरानी चुंगी तिराहे पर हुई। यहां परशुराम चौक जाने वाली सड़क बरसाती पानी से लबालब हो गई। रेलवे मार्ग एवं घाटमार्ग में भी सड़क बरसाती नदी में तब्दील हो गई। हाईवे पर सड़कों की जर्जर स्थिति ने आवागमन में लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया। ऋषिकेश में हर दिन की बारिश से नौकरी-पेशा लोग ज्यादा परेशान हैं, जबकि स्कूलों छात्रों को दिक्कत आई। वहीं, राज्य मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून चल रहा है, जिसमें मौसम में फेरबदल की संभावना लगातार बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *