अल्मोड़ा में रोडवेज और पालिका कर्मी वेतन को तरसे

Spread the love

अल्मोड़ा। दो माह के अवशेष वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी कर्मचारी दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे। डिपो कार्यालय में प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा मार्च के चार दिन बीत गए हैं। पर अब तक उन्हें जनवरी और फरवरी के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। परिवार के भरण पोषण में भी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने वेतन का एक मुस्त भुगतान करने समेत हर माह नियत समय पर वेतन देने की मांग की। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै, सुरेश सिंह नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी, आंनदी शुक्ला, रमेश लोहनी, गोपाल जोशी, उमाशंकर सिंह, जीवन लाल, नंद किशोर, कुंदन लाल, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, रमेश चंद्र, भुवन राम, करन सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *