रोडवेज बस व कार की भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर गुमखाल के पास एक ऑल्टो कार व रोडवेज बस में भिडं़त हो गई। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
गुमखाल चौकी इंचार्ज मुकेश भट्ट ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय गुमखाल के पास एक ऑल्टो कार व रोडवेज बस में भिडं़त हो गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *