पहाड़ी क्षेत्रों में नए रूटों पर शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Spread the love

हल्द्वानी। पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले के लिए स्थाई बस सेवा शुरू कर रहा है। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने गंगोलीहाट और रीठा साहिब रूट पर बस संचालन की अनुमति दे दी है। अब निगम स्थाई रूप से इस रूटों पर बसों का संचालन करेगा। कुमाऊं का मुख्य शहर होने से सभी पर्वतीय जिलों के लोगों की आवाजाही यहां बनी रहती है। ऐसे में सस्ते और सुरक्षित सफर के लिए रोडवेज बसों का इंतजार रहता है। वहीं कई रूटों पर बस संचालन की अनुमति नहीं होने से परिवहन निगम बसों का संचालन नहीं कर पाता है। अब इसके समाधान के लिए आरटीए ने दो जिलों के मुख्य मार्गों पर बस संचालन की अनुमति निगम को दी है। अब पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और चम्पावत जिले में हल्द्वानी से रीठा साहिब के बस चलाए जाने की अनुमति मिल गई है। इन रूटों पर नियमित तौर पर बसों संचालन होने से स्थानीय लोगों को निजी टैक्सियों के महंगे सफर से राहत मिलेगी। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक एसएस बिष्ट ने बताया कि दोनों रूटों पर ट्रायल में बसों का संचालन किया जा रहा था। अब आरटीए से अनुमति मिलने पर इन्हें स्थाई किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *