अनुबंधित बसों के संचालन से रोडवेज कर्मचारी आक्रोशित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार रोडवेज डिपो से अनुबंधित बसों के संचालन से रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से परिवहन निगम प्रबंधन कोटद्वार डिपो के निजीकरण का प्रयास कर रहा है।
बुधवार को परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि परिवहन निगम प्रबंधन अनुबंधित बसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी करके डिपो के निजीकरण की कोशिश कर रहा है, इससे कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। यह किसी भी कीमत पर बदार्शत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को कर्मचारियों की मांग पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सुखविंद सिंह, मंत्री विनोद गुसाईं, कार्यशाला इकाई के मंत्री अनिल नेगी, सुरेंद्र सिंह, विमल जुयाल, संदीप राणा, संदीप लखेड़ा, प्रदीप असवाल, प्रदीप रावत, संदीप सिंह, केपी सिंह, हेमेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *