आर्थिक संकट से जूझ रहे रोडवेज कर्मचारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रोडवेज डिपो श्रीनगर के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि श्रीनगर डिपो में कुल 56 कर्मचारी हैं जिनमें संविदा, नियमित, एजेंसी, पीआरडी और विशेष श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें अधिकांश अल्पवेतन भोगी हैं और उनकी आजीविका का मुख्य आधार यही वेतन है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने, बच्चों की स्कूल फीस जमा करने और दैनिक जरूरतें पूरी करने में दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं मंडलीय प्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण वेतन में देरी हुई है। कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी कर दिया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *