पुराने वेतन का भुगतान न होने पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना

Spread the love

चम्पावत। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंडलीय कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबित वेतन का भुगतान जल्द किया जाए और एसीपी के नाम पर कटौती के आदेश को निरस्त किया जाए।

Project 2
सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज वर्कशप के पास एआरएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें जल्द ही लंबित वेतन का भुगतान किया जाए। साथ ही एसीपी के नाम पर की जा रही रिकवरी के आदेश को निरस्त किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि अगर 28 मार्च तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चित कालीन कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर भुवन पांडेय, संजय भट्ट, मोहमद अली, पंकज पंत, सुरेंद्र राणा, मोहमद अबरार, अनिल भट्ट, अर्जुन रायजादा, बिपिन पंत, योगेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *