वेतन भुगतान की मांग को गरजे रोडवेज कर्मचारी

Spread the love

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में दो माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी है। शनिवार को 17 वें दिन भी कर्मचारियों ने रोडवेज डिपो में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकारों पर रोडवेज कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर कार्मिकों ने मार्च माह का आधा महिना पूरा होने जा रहा है, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों का जनवरी से अब तक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। बार-बार अनुरोध के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै, सुरेश सिंह नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी, आंनदी शुक्ला, रमेश लोहनी, गोपाल जोशी, उमाशंकर सिंह, जीवन लाल, नंद किशोर, कुंदन लाल, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, रमेश चंद्र, भुवन राम, करन सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *