रोडवेज कर्मचारी नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से परेशान

Spread the love

पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की यहां केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उत्ष्ट कार्यों के लिए तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। नगर के रोडवेज स्टेशन कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि निगम की बसों के अफरोड होने से उन्हें नियमित ड्यूटी नहीं मिल रही है। साथ ही निगम में बसों की कमी, पार्ट्स की आपूर्ति न होने की समस्याएं रखीं। प्रांतीय अध्यक्ष रावत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के प्रयाए किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जल्द ही निगम को सौ बसें भी उपलब्ध कराने की बात कही। बाद में सेवानिवृत्त कर्मचारी व संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, मनोहर सिंह जेठी व शाखा अध्यक्ष जगदीश को फूलों की माला और स्मृति चिन्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रांतीय महामंत्री दिनेश पंत ने किया। यहां क्षेत्रीय मंत्री आन सिंह जीना, डिपो अध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, नवीन कोठारी, संजय महर, विजय सिंह, भुवन भट्ट, सूरजभान, राजेंद्र मलिक, विनोट नोटियाल, राजेंद्र बिष्ट, जगदीश भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *