रोजगार मेले में 55 अभ्यार्थियों का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन की ओर से उत्तराखण्ड सरकार की आशीर्वाद योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 55 अभ्यर्थियों का चयन नि:शुल्क चार वर्षीय ऑटोमाबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में डिप्लोमा हेतु किया गया।
बुधवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन व एनटीटीएफ के संयुक्त तत्वाधान में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण उत्तराखण्ड के मूल निवासी 1 अक्टूबर 2020 को 18 से 23 वर्ष के युवक एवं युवतियों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 153 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 55 अभ्यर्थियों को चार वर्षीय ऑटोमाबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में डिप्लोमा हेतु चयनित किया गया। अनुभा जैन क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडौन गढ़वाल ने बताया कि उक्त योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नि:शुल्क चार वर्षीय ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग में एनटीटीएफ पंतनगर, अशोका लेलैन्ड कैम्पस से डिप्लोमा दिया जायेगा तथा प्रथम वर्ष में 8500 रूपये, द्वितीय वर्ष में 10500 रूपये, तृतीय वर्ष में 12500 रूपये और चतुर्थ वर्ष में 14500 रूपये प्रतिमाह दिये जायेगें। इसके साथ ही कैंटीन, ट्रांस्पोर्ट, यूनिफार्म, इन्श्योरेंस, चिकित्सा सुविधा और स्टडी मैटेरियल आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन अनुभा जैन, प्रदीप सिंह, विकास कुमार, एनटीटीएफ के संजीव पाल, रजनीश, चन्द्रपाल, अशोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *