रोवर्स और रेंजर्स को सिखाया गांठ बांधना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित रोवर्स एवं रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को गांठ बांधना सिखाया।
रोवर्स प्रभारी डॉ. अजीत सिंह एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुषमा थलेडी के नेतृत्व में रविवार को दूसरे दिन शिविर का प्रारंभ प्रार्थना एवं झंडा गीत से हुआ। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त पौड़ी एमएम जोशी एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती शांति रतूड़ी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सर्वप्रथम बीपी सिक्स व्यायाम करवाया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान की गांठे एवं बंधनों के बारे में जानकारी दी। वित्तीय सत्र में प्राथमिक उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की पट्टियों व स्टेचर्स के संदर्भ में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, एकता एवं युवा वर्ग की रचनात्मक कार्यों में भूमिका को लेकर स्काउटिंग एवं गाइडिंग भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अनुशासन, भाईचारा, सेवाभाव, संगठन, नेतृत्व विकास सीखते हुए देश का अच्छा नागरिक बनने की ओर आगे बढ़ते हैं। इस अवसर पर डॉ. अरुणिमा मिश्रा विभागाध्यक्ष संस्कृत, शंकर बहादुर, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *