र्केटर पलटा, चालक घायल

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच में बापरु के समीप र्केटर वाहन के पलटने से चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय लाया गया। टनकपुर से पिथौरागढ़ को रविवार देर शाम र्केटर वाहन संख्या यूके 05 सीए 2248 सामान लेकर जा रहा था। बापरु के पास र्केटर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया और हाईवे पर पलट गया। दुर्घटना में चालक गोपाल राम (43)पुत्र नैन राम निवास लेलू वड्डा पिथौरागढ़ घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आपातकाल सेवा 108 से उपचार के लिए उप जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सा अधीक्षक ड. जुनैद कमर ने बताया वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से टुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *