सामान्य ज्ञान में रोह, सौरभ और अतुल रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महावीर चक्र विजेता बाबा जसवंत सिंह रावत के शौर्य दिवस पर जनता इंटर कालेज सिमड़ी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कि गई। सिमड़ी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एमएस रावत ने बताया कि महावीर चक्र विजेता बाबा जसवंत सिहं रावत के शौर्य दिवस पर विद्यालय में छात्रों से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक स्तर पर रोहन प्रथम, रितीक नेगी द्वितीय, शिवानी जोशी तृतीय, जूनियर वर्ग में सौरभ रावत प्रथम, विष्णु जोशी द्वितीय, शौर्य रावत तृतीय स्थान पर रहें। सीनियर वर्ग में अतुल बौड़ाई प्रथम, गौरब सिंह द्वितीय,भाष्कर तृतीय रहें। जेएसआर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्त्री पत्र दिए गए। इस मौके पर जनाद्र्वन जोशी, रजनी बौड़ाई, अजय गुसाईं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *