सामान्य ज्ञान में रोहित, यथार्थ, सौरभ ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी गढ़वाल द्वारा बाल भारती सीनियर सेकेन्डरी स्कूल पदमपुर कोटद्वार में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं सामान्य-ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रोहित नेगी प्रथम, यथार्थ भारद्वाज द्वितीय, सौरभ रावत तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में युवाओं को जागरूक करते हुए स्कूल के प्रबन्धक/समन्वयक गिरिराज सिंह रावत ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है जो एक जीवाणु संक्रमण है जो मुख्य रूप से फेफड़ो को प्रभावित करता है और शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि टीबी को हराने के लिए हमें इसके बारे में शिक्षित एवं जागरूक होना होगा और इसके लक्षणों को पहचानना होगा, जिससे हम अपने समुदाय को स्वस्थ और सुरक्षित बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी उजिता ने युवाआें को क्षय रोग के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर टीबी जैसी बीमारियों को हराना होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रविन्द्र भारद्वाज रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हिमानी रावत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सतीश मौर्य, प्रियांशु डबराल, उज्ज्वल, गौतम भट्ट, गरिमा रावत सहित मवाकोट, नन्दपुर, बालासौड़, घमण्डपुर, शिवराजपुर, मोटाढ़ाक, उमरावनगर, दुर्गापुर आदि गांव के युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *