जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर स्थित राजकीय इंटर कालेज जयदेवपुर (सिगड्डी) में विद्यार्थियों ने मतदान के माध्यम से हेड ब्वाय व हेड गर्ल का चयन किया। इस दौरान छात्र रोहित सती को हेड ब्वाय व रिद्धिमा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त रवींद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। चुनाव प्रक्रिया में कक्षा छह से 12वीं तक के 114 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 111 मत वैध घोषित हुए। चुनाव अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि हेड ब्वाय पद के लिए दो उम्मीदवार कक्षा 12 से ललित सती और रोहित सती ने आवेदन किया गया। हेड गर्ल के लिए रिद्धिमा व नताशा ने नामांकन करवाया था। बताया कि रोहित को 60 व ललित को 51 मत प्राप्त हुए। जबकि, हेड गर्ल के लिए रिद्धिमा को 64 व नताशा को 47 मत प्राप्त हुए। इस मौके पर प्रधानाचार्य शोबेंद्र जोशी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।