रोहतक में कुश्ती अखाड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो कोचों व महिला पहलवान सहित पांच की मौत

Spread the love

रोहतक,एजेंसी। शहर के एक कुश्ती अखाड़े में अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। जाट कलेज के पास एक अखाड़ा में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में तीन कुश्ती कोच और एक महिला पहलवान शामिल हैंं। घटना में मारी गई महिला पहलवान उत्घ्तर प्रदेश के मथुरा की बताई जाती है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फायरिंग एक कुश्ती कोच सुखमेंद्र ने अपने कुछ साथियों के साथ की है।
जानकारी के अनुसार, देर शाम जाट कालेज के पीटे स्थित अखाड़े में कुछ अज्ञात हमलावर घुस और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें अखाड़ा संचालक और उसकी पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कई अन्य के घायल होने की सूचना है। वारदात की सूचना मिलने पर शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।
मृतकों में अखाड़े का संचालक सोनीपत के सरगथला गांव निवासी मनोज कुमार, उसकी पत्घ्नी साक्षी, कुश्ती कोच सतीश दलाल मंडौती, महिला पहलवान पूजा और प्रदीप मलिक मोखरा शामिल हैं। महिला पहलवान पूजा उत्घ्तर प्रदेश के मथुरा की रहनेवाली बताई जाती है। इसके साथ ही मनोज का तीन साल के बेटा सरताज और कुश्ती कोच अमरजीत सहित कई लोग घायल हैं।
जानकारी के अनुसार देर शाम में जाट कलेज के पास अखाड़े अचानक फायरिंग होने लगी। फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका कांप उठा और अखाड़े में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार की देर शाम जाट कालेज के पीटे अखाड़े में घुसकर हमला किया गया। घटना की जानकारी होते ही एसपी राहुल शर्मा, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। हमलावरों की संख्या छह से आठ तक बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस अखाड़े के सभी एंट्री प्वाइंट के अलावा प्रमुख रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है। घटना को अंजाम देने के पीटे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस संबंधित परिवारों से संपर्क में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *