स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने में समूहों की भूमिका अहम

Spread the love

बागेश्वर। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सरस मार्केट में दस दिवसीय सरस गैलरी उत्सव शुरू हो गया है। उत्सव का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व ब्लक प्रमुख पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। अतिथियों ने स्वंय सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टलों का निरीक्षण किया व उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनकी सराहना की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, एनआरएलएम समन्वयक नीरज जोशी, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, अनिता टम्टा सहित सात कलस्टर लेवल फेडरेशन के स्वंय सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *