जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब की ओर से चार्टर दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज के गरीब व असहाय परिवार के लोगों की मदद का संकल्प लिया। साथ ही मालिनी के 20वें संस्करण का विमोचन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल 3100 की मनोनीत मंडलाध्यक्ष पायल गौड ने दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम क्लब के अध्यक्ष गुरूबचन सिंह ने सभी आगतुंककों का स्वागत किया। तत्पश्चात सचिव डीपी सिंह ने वर्ष 2024-2025 में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ ने कहा कि रोटरी क्लब को निराश्रित, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा व रोजगार के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को सशक्तीकरण व समाज के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीमा उपाध्याय व कनिष्का अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर स्वर्ण जंयती चार्टर दिवस पर वाई पी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर व दिनेश रस्तोगी ने क्लब के 50 साल के सफर पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने चार्टर सदस्य विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर व दिनेश रस्तोगी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शरत चंद्र गुप्ता, अनीत चावला, अशोक अग्रवाल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, डा. एनपी पोखरियाल, कमल गुप्ता, ऋषि ऐरन, विजय कुमार माहेश्वरी, अनिल भोला, अमित अग्रवाल, विपिन बक्शी, दिनेश रस्तोगी, गोपल चंद्र बंसल मौजूद रहे।