रोटरी क्लब ने धूमधाम से मनाई चार्टर नाइट

Spread the love

काशीपुर। रोटरी क्लब काशीपुर ने चार्टर नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई। अन्य कई खेल कार्यक्रम भी किए गए। गुरुवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल सभागार में रोटरी क्लब काशीपुर ने 32वीं चार्टर नाइट का आयोजन किया। समर स्टडी स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। क्लब मेंबर्स ने कई तरह के खेल कार्यक्रम किए। कार्यक्रम के दौरान क्लब के 12 सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब ने सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। मौके पर क्लब अध्यक्ष मनोज चौधरी, सचिव राजीव खरबंदा, देवेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राज मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, हरीश अरोरा, अनुराग सिंह, उदित अग्रवाल, सुनित अग्रवाल, प्रिया चौधरी, अर्चना खरबंदा, रेखा जिंदल, प्राची अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, आभा गोयल, संगीता मेहरोत्रा, चार्टर मेंबर अजय कुमार अग्रवाल, डॉ.बीएम गोयल, डॉ.आरएन सिंघल, डॉ.एसपी गुप्ता, मदन मोहन जिंदल, महेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *