जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब ने विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री भेंट की।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके उपरांत क्लब ने विद्यालय को सामग्री भेंट की। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मोहन गुसांई ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यह सामग्री महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. केएस नेगी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. डा. संध्या नेगी की स्मृति में भेंट की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने कहा कि क्लब की ओर से समय-समय विद्यालय की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जाता है। इस मौके पर रोहित बलोदी, वाईपी गिरला, सचिन गोयल, केएस नेगी, ऋषि एरन, विजय माहेश्वरी, राकेश एरन, कालिका प्रसाद नैथानी, राजेंद्र जखमोला, टीआर पंथरी, अनिल कोटनाला आदि मौजूद रहे।