रोटरी क्लब ने दिव्यांगों को दी व्हील चेयर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब की ओर से व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चार दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर वितरित की गई।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगो की सेवा करने से आत्म सन्तुष्टि मिलती है। इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए रोटरी क्लब हमेशा तैयार रहता है। इस दौरान अनीत चावला, गुरुबचन सिंह, कुलदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गोपाल बंसल और ऋषि ऐरन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *