रोटरी क्लब ने बेस अस्पताल में व्हील चीयर्स दी

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से बेस चिकित्सालय श्रीकोट में मरीजों की सहायता हेतु चार व्हील चेयर प्रदान की गई। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रविन्द्र बिष्ट ने अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की सहायता के लिए व्हील चेयर देने पर रोटरी क्लब श्रीनगर का आभार प्रकट किया। डा. बिष्ट ने कहा कि रोटरी क्लब अस्पताल में मरीजों की सहायता हेतु जरूरतमंद सामाग्री देने के साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप सहित कई सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जो एक सराहनीय पहल है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी ने कहा कि रोटरी इंडिया ह्यूमिनिटी फाउंडेशन के सौजन्य से क्लब को व्हील चेयर पहुंची थी, जिन्हें बेस अस्पताल में मरीजों की जरूरत को देखते हुए बेस अस्पताल प्रशासन को भेंट किया गया। इस मौके पर उप चिकित्सा अधीक्षक डा. अर्जुन सिंह, रोटरी क्लब के दिनेश प्रसाद जोशी, अनिल ढ़ौडियाल, वेद प्रकाश काला, राहुल कपूर, एसपी घिल्डियाल, डा. आरएस भंडारी, ऊषा चैधरी, बृजेश भटृ, संदीप पंवार, हरेन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *