समाज सेवा के लिए रोटरी क्लब ने महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर क्षेत्र की तीन व क्लब की दो महिलाओं को सम्मानित किया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का भी बहुत बड़ा हाथ है। महिलाएं पुरूषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घमण्डपुर की प्रवक्ता पूनम कनौजिया, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सामाजिक कार्यकर्ता रजनी नेगी व दिया दिव्यांग सोसायटी की संस्थापिका कविता मलासी को सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब की सचिव प्रतिभा गुप्ता व बीना रावत को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,अनीत चावला, शरत चन्द गुप्ता, अनिल भोला, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *