रोटरी क्लब ने अस्पताल परिसर में लगाई बेंच

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा बेस चिकित्सालय परिसर में लोगों को बैठने के लिए चार बेंच लगाई गई। इस मौके पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर क्लब द्वारा लगातार बेंच लगाने का काम किया जा रहा है। ताकि लोगों को बैठने की दिक्कतें ना हो। कहा कि सर्दियों एवं गर्मियों में अस्पताल परिसर के बाहर बैठने के लिए बेंच लगने से लोगों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल के एमएस डॉ. रविन्द्र बिष्ट ने परिसर में बेंच लगाने पर क्लब के सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी, सचिव दिनेश प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष अनिल ढौड़ियाल, पूर्व अध्यक्ष नरेश नौटियाल, एसपी घिल्डियाल, बृजेश भट्ट, अनूप घिल्डियाल, एसएम नौटियाल, ओपी गोदियाल, सुखविंदर सिंह, उषा चौधरी, दिनेश चौहान, अनिल उनियाल आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *