रोटरी क्लब ने किया पौधा रोपण, संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रोटरी क्लब के तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर देवरामपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार वृक्ष लगाए गए साथ ही बच्चों ने पर्यावरण संबधित पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्होने कहा कि धरती को बचाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। कहा कि प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण को लेकर सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह ने क्लब की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हमें वृक्ष लगाने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। तत्पश्चात क्लब ने विद्यालय के बच्चों के साथ जामुन, आंवला ,कनेर, बुगन बेल व विभिन्न प्रकार के फलदार व छायावाद वृक्ष लगाये। मौके पर बच्चों ने पर्यावरण से सम्बंधित पोस्टर प्रदर्शनी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में क्लब सचिव प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल,वाई पी गिलरा और गोपाल बंसल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *