टनकपुर से चलने वाली चार ट्रेनों के रुट डायवर्ट

Spread the love

चम्पावत। रेलवे प्रशासन ने टनकपुर से चलने वाली चार ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं। मुख्य रेल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य और रेलगाड़ियों के दबाव को कम करने के लिए ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। आठ मई के बाद पूर्व की तरह ट्रेनों का संचालन होगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इसका कारण वाराणसी जंक्शन यार्ड के रिमाडलिंग का कार्य और मुरादाबाद मंडल के मुख्य रेल मार्ग पर गाड़ियों के दबाव को कम करना है। इसी वजह से सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहजहांपुर-बरेली-पीलीभीत के स्थान पर शाहजहांपुर-पीलीभीत से चलाई जाएगी। वहीं टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पीलीभीत-बरेली-शाहजहांपुर के स्थान पर पीलीभीत-शाहजहांपुर से चलेगी। शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस अब शाहजहांपुर-बरेली-पीलीभीत के स्थान पर शाहजहांपुर-पीलीभीत और टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस पीलीभीत-बरेली-शाहजहांपुर के बजाए पीलीभीत-शाहजहांपुर से चलाई जाएगी। बताया कि आठ मई के बाद इनका संचालन निर्धारित स्थानों से किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *