रोवर्स एवं रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स रेंजर्स का तीन दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार के निर्देशन में चले तीन दिवसीय शिविर में रोवर्स प्रशिक्षक जिला आयुक्त एमएम जोशी एवं रेंजर प्रशिक्षक जिला आयुक्त पौड़ी श्रीमती शांति रतूड़ी ने महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स को प्रशिक्षण दिया। प्रथम दिवस में स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत एवं इसके नियम बताए गए। द्वितीय दिवस में विभिन्न तरह की उपयोगी गांठे एवं बधंन, प्राथमिक उपचार के उपाय एवं बीपी सिक्स व्यायाम आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की पट्टियां एवं स्ट्रेचर आदि का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिवस में सर्व धर्म प्रार्थना, हाइकिंग एवं उसके चिन्हों से रोवर्स रेंजर्स को अवगत कराया गया। डॉक्टर सीमा चौधरी, रेंजर जिला आयुक्त पौड़ी श्रीमती शांति देवी एवं एमएम जोशी द्वारा डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सुषमा थलेड़ी एवं डॉ. सुरभि मिश्रा के नेतृत्व में शिविर में उपस्थित समस्त प्रशिक्षणार्थियों को दीक्षा देकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. सीमा चौधरी, डॉ. एमडी कुशवाहा, डॉ. रमेश चौहान, डॉ. सुनीता, डॉ. शोभा रावत, डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. उमा मिश्रा, शंकर बहादुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *