रयल गढ़वाल गैड़ ने 53 रन से जीता पाथावार नंदा क्रिकेट टूर्नामेंट

Spread the love

 

 

चमोली। जीआईसी गैरसैंण के मैदान में सोमवार को मां पाथावार नंदा क्रिकेट टूर्नामेंट रयल गढ़वाल गैड़ के नाम रहा। उसने पंवार बद्रर्श डांगीधार को हरा कर एक लाख की राशि एवं ट्राफी पर कब्जा कर लिया। वही उप विजेता रही पंवार ब्रदर्श डांगीधार को 51 हजार की राशि से ही संतोष करना पड़ा। टस जीत कर पहले खेलते हुए रयल गढ़वाल गैड़ ने 293 रन बनाने, जीत के लिए आवश्यक रनों का पीछा करती हुई मात्र 239 रन ही बना पाई। तथा गैड़ की टीम ने 53 रन से मैच जीत लिया। इससे पूर्व रविवार को हुये सेमीफाइनल में पंवार ब्रदर्श डांगीधार ने नपं गैरसैंण को तथा रयल गढ़वाल गैड़ ने धुनारघाट एकदश को हरा कर फाइनल में जगह बनायी थी। शंखनाद ग्रुप द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच की उदधाटन क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल द्वारा किया गया। उन्होंने टूर्नामेंट करने के लिए शंखनाद ग्रुप का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमुख शशि सोरियाल, पूर्व नपंअ गंगा पंवार, संरक्षक सुरेन्द्र नेगी,अध्यक्ष पंकज गैड़ी,सचिव गौरव मौनू, दिनेश गौड़,महावीर कंडारी, संदीप पंत, विरेन्द्र टम्टा सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *