आरपी पंत अध्यक्ष व सतीश चंद्र शर्मा बने महासचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कविराज महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि शाखा कोटद्वार कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया है। इस दौरान सर्वसम्मति से आरपी पंत को अध्यक्ष व सतीश चंद्र शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है।
गुरुवार को संस्था के पूर्व महामंत्री सुधाकर थपलियाल व अशोक नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी बरसात के दौरान पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत रामकृष्ण बुड़ाकोटी की देखरेख में संस्था के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न करवाए गए, जिसमें बीबीएस रावत को संरक्षक, आरपी पंत को अध्यक्ष, उमानंद बडोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेणु थपलियाल को महिला अध्यक्ष सतीश चंद्र को महासचिव, सुरेश दर्शन को उपसचिव, सुधाकर थपलियाल को सांस्कृतिक प्रचार सचिव और प्रकाश चंद्र को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर जगदीश चंद्र जोशी, रविंद्र सिंह बिष्ट, धीरज सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, एसएम पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *